पाली (हरदोई)- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने युवक पर चार शाल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीढित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पाली थाना क्षेत्र के गौरा उदयपुर निवासी सुनील पुत्र रामलखन ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि सुनील उसे हरदोई में एक कमरे पर रखता था। पीढित के मुताबिक सुनील ने उससे कहा कि वह उसकी होने बाली पत्नी है। वह भी सुनील की लुभावनी बातों में आ गई। और सुनील उसकी आबरू के साथ 4 साल तक लगातार खेलता रहा। जब पीढित ने उससे शादी की बात कही तो सुनील ने उससे अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए तहरीर में बताया है कि सुनील ने उससे लगातार 4 शाल तक दुष्कर्म किया है। पीढिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वही गौरा उदयपुर गांव की प्रधानी का संचालन करने बाले सुनील की माने तो युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती भी उससे प्रेम करती है। सुनील ने बताया कि पुलिस की शह पर हो रहा है। सुनील ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक शातिर अपराधी राजू की तलाश में पुलिस उसके घर मे घुस पड़ी थी। तलाशी में राजू उन्हें घर पर नही मिला था। उसी दौरान सादी बर्दी में होने की बजह से उसके घर की महिलाओं से पुलिस की झड़प भी हो गई थी। जिससे पुलिस उससे रंजिश मानने लगी। सुनील ने दावे के साथ कहा कि अगर युवती को मीडिया के सामने लाया जाए , तो वह सब बता देगी कि उसके साथ ऐसा कुछ नही हुआ। सुनील का आरोप है पुलिस के दबाव में युवती सब कुछ कह रही है। पुलिस भी घटना को सन्दिग्ध मान रही है। पाली एसओ रन्धा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।