दुकान हटाने को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में दुकान हटाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है । रायफल व देशी तमंचे से तीन राउंड गोली चलने की सूचना है । इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया ।

लाठपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र सोनेलाल कोखराज भरवारी मार्ग जाने वाली लाठपुर गांव के सामने अवधेश पान गुटखा की दुकान गुमटी में रखकर कई वर्षों से अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लाठपुर गांव निवासी मान सिंह पुत्र लालता प्रसाद व ज्ञान सिंह, राम सिंह, विजय सिंह पुत्रगण लालता प्रसाद दुकान पर पहुंच कर अवधेश से दुकान हटाने को कहने लगे। इसी बात को लेकर दोनों मे कहासुनी व नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि मानसिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से तीन राउंड दुकानदारअवधेश, सुरेश, सतदेव पुत्र गुलजारी, विनय कुमार पुत्र रामदेव, रंगीश कुमार पुत्र शंभू पर तीन राऊंड फायर झोंक दिया । जिससे सभी लोग फायरिंग से निकली गोली से सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं राइफल व देशी तमंचे से निकली गोली आम के पेड़ों में जा लगी। जिससे पेड़ में गोली के निशान बने हुए हैं । गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस राइफलधारियों सहित दोनो पक्ष से लगभग एक दर्जन लोगों को अपने हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई । झगड़े की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

—————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट