शाखा प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर

हरपालपुर- न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के नगरा-चौधरपुर गांव निवासी कुलदीप पुत्र रामदीन ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी राधेश्याम पुत्र शिवकुमार. फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के दुबरी गांव निवासी सूरज सिंह  पुत्र रावेद्र सिंह व रियल एस्टेट इंडिया लिमिटेड  ए/140 राजेंद्र नगर बरेली के शाखा प्रबंधक ने उसे एक लारव तीस हजार रुपए के बांड दिए थे। जिसमें बांड के बदले प्लाट या 5 वर्ष में दूनी धनराशि देने का वादा किया गया था।
समय पूरा होने के बाद जब वह अपने बांडो का भुगतान लेने गया तो उक्त लोगों ने उसे धमकाया। तथा कई बार दौड़ाने के बाद भी भुगतान नहीं किया। कुलदीप ने थाने से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक फरियाद की। परंतु मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। अंततः उसने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना एस आई रामसेवक को दी गयी है।