लखनऊ के विश्वेरैया सभागार में रेशमा बानो ने फ्लो अवार्ड पाकर कस्बे का बढ़ाया मान

कछौना (हरदोई) : मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सराहा गया। लखनऊ के विश्वेरैया सभागार में 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कस्बे की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेशमा बानो का चयन कर सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा चयनित महिलाओं को फ्लो अवार्ड दिया गया। हर कालखंड में महिलाएं आदर की पात्र रही हैं। सरकार ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने का अथक प्रयास किया है। ऊर्जावान बालिकाएं, महिलाएं खोज कर आगे लाई गयी। कस्बे की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेशमा बानो आउट स्टैंडिंग वूमेन हेल्थ केयर वर्कर ड्यूरिंग कोविड में उल्लेखनीय कार्य किया। रेशमा बानो इस पुरस्कार से काफी उत्साहित हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के बेहतर कार्य करने के लिए हौसला बढ़ा है। पूरा कस्बा व बाल विकास परियोजना कार्यालय उत्साहित है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता