खाद्य निरीक्षक ने मारा छापा

रामू बाजपेई पाली


पाली (हरदोई)-शुक्रवार को खाद्य निरीक्षक द्वारा अचानक दुकानो से सैम्पल लेने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।किराना दुकानदारो में अफरा तफरी मच गई और अपनी-अपनी दुकाने बंद कर भागते नजर आए ।
खाद्य निरीक्षक अरविंद प्रजापति ने पाली नगर के बाजार स्थित अनुज मिश्र किराना स्टोर पर छापा मारा जहां उन्होंने सरसों के तेल की बोतलें नमकीन के पैकेट आदि सील करके अपने कब्जे में ले लिए।खाद्य निरीक्षक की इस कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया।अफरातफरी के बीच दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।इस दौरान पाली पुलिस बल भी मौजूद रहा।