सुरक्षा का हवाला देकर विधायक गोपामऊ ने किया बड़ा एलान -रात्रि चौपाल की जगह दिन में लगाएंगे चौपाल

रात्रि प्रवास कार्यक्रम प्रभारी को पत्र लिखकर दी जानकारी

            प्रदेश की भाजपा व योगी सरकार भले ही बेहतर कानून व्यवस्था की बात कर आम आदमी को सुरक्षित होने का आभास कराने का प्रयास कर रही हो लेकिन अपनी ही सरकार में सुरक्षा को लेकर चिंतित भाजपा विधायक सरकार के दावे में पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। सरकार के दावे की इस बार हवा किसी और दल या नेता ने नही बल्कि भाजपा के गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश ने ही निकाल दी है।
          बतातें चलें कि पिछले महीने विधायकों को माफिया द्धारा धमकी मिलने वालों में भाजपा विधायक श्यामप्रकाश का भी नाम था जिन्हें 10 लाख रुपये ना दे ने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी गयी थी। धमकी के बाद विधायक श्यामप्रकाश ने एसपी हरदोई पर मामले पर गंभीरता ना दिखाने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से शिकायत की बात कही थी। धमकी मिलने के उपरांत घटे घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को  विधायक श्यामप्रकाश ने सुरक्षा का हवाला देकर उस समय अपनी ही सरकार पर सबाल खड़े कर रात्रि चौपाल की जगह दिन में चौपाल लगाने का एलान कर दिया।
        विधायक श्यामप्रकाश ने कहा है कि शासन प्रशासन द्धारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नही दिए जाने के कारण उन्होंने रात्रि चौपाल में नही आने का निर्णय लिया है और वह 15 अगस्त से 15 सितंबर तक दिन में चौपाल लगाकर सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेगे।विधायक श्यामप्रकाश ने रात्रि चौपाल के स्थान पर दिन में चौपाल लगाने की सूचना पत्र के माध्यम से जिला उपाध्यक्ष व रात्रि प्रवास कार्यक्रम प्रभारी आजाद भदौरिया को दी है। पत्र में विधायक ने लिखा है कि मुझे माफिया डॉन द्धारा जान से मारने की धमकी दी गयी है और पर्याप्त सुरक्षा नही होने के कारण रात्रि में भ्रमण करना अत्यंत जोखिम भरा है जिससे उनकी जान को खतरा है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने रात्रि चौपाल में नही जाने का निर्णय लिया है।