दबंगों ने भुक्तभोगी के घर पर जबरन प्रशासन की मदद से किया कब्जा

हथगाम ब्लॉक में भू-माफियाओं का बोलबाला

फ़तेहपुर : जनपद फतेहपुर के थाना हथगाम क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगाराम मजरे अब्दुलापुर वाकर निवासी राजेश पुत्र रामभवन का कहना है कि लगभग 26 वर्ष से हमारा सात बिस्वा पट्टा था। लेकिन बगल में रामसजीवन पुत्र गुरूदीन का पाच विस्वा पट्टा था। रामसजीवन ने अपना पाँच बिस्वा कमल सिंह पुत्र बनारसी के नाम बेच दिया है। कमल सिंह पुत्र बनारसी के लड़के ने जबरन भुक्तभोगी के जमीन में कब्जा करने की कोशिश की । प्रशासन भी भूमाफियाओं के साथ मिलकर कार्य को अंजाम दे रहा है। प्रशासन ऐसे दबंगों को कब तक सहयोग देता रहेगा और गरीब सूली पर चढ़ता रहेगा ?

भुक्तभोगी ने बताया कि जब कमल सिंह ने हमारा बना घर गिरवाना चालू किया तो नजदीकी थाना हथगाम का प्रशासन भी मौके पर मौजूद था। लेकिन उनके संरक्षण में ही कमल सिंह ने हमारा घर गिरवाया है। जब हमने उनसे कहा कि ये हमारी जमीन है। तो मौजूद थाना पुलिस ने महिलाओं से कहा कि यहाँ से चले जाओ वरना महिला पुलिस बुलाकर सब को जेल भेज दूंगा। भूमाफिया ने कहा कि यहां तुम्हारी कोई जमीन नहीं है। हमने इसको खरीद लिया है। बुरी-बुरी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। यह तो जाँच का विषय है पुलिस अधीक्षक महोदय इन लोगों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते।