शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडर चौकी इंचार्ज की अवैध उगाही व दबंगई तथा जातिवादी व्यवस्था से क्षुब्ध व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडर में सप्ताह में तीन दिन बाजार लगती है । जहां पर चौकी इंचार्ज के द्वारा मीट, मछली व हरी सब्जी खाकी की हनक व दबंगई के बलबूते पर मुफ्त में ली जाती है । व्यापारियों के मुताबिक मौरंग, सीमेंट, सरिया की दुकान से भी अवैध उगाही करते हैं । यदि विरोध किया जाता है तो सरेआम बेइज्जत करते हैं । जिसके चलते व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है ।
वाहन चेकिंग के दौरान वसूली करने के साथ लोग को जातिवादी व्यवस्था के आधार पर शर्मसार किया जाता है । चौकी इंचार्ज की इस प्रकार की कार्यशैली से क्षुब्ध व्यापारियों ने प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचकर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है तथा विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।