थाने के पास मिला पड़ा मिला भ्रूण

                जिले में फिर से एक बार ममता कलंकित हुई । थाने के पास एक गुमटी के किनारे लावारिस विकसित भ्रूण पड़ा देखा गया । यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है । लोग तमाम तरह के अटकलें भी लगा रहे हैं । उसकी होने वाली मां पर भी लोग तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
              मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है । पुलिस के मुताबिक उन्हें मंगलवार की सुबह जब रानी के पड़ोस में गुमटी के पास दर्जनों लोगों को खड़े हुए देखातो पुलिस भी मौके पर पहुंची । वहां पर पुलिस को नवजात का शव  देखने को मिला। इस पर पुलिस भी सन्न रह गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही इस मामले को लेकर पुलिस जांच करने में जुट गई है।