65 ली० अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

सिराथू, कौशांबी। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन मे जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न थानो द्वारा कुल 04 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर कब्जे से 65 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान माननीय न्यायालय किया गया।