540 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 6 हजार लीटर लहन किया नष्ट

कछौना(हरदोई): अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम ने कस्बा के ठाकुरगंज नटपुरवा व पूरब खेड़ा में छापे मारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी में 540 लीटर शराब व 6 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। रिंकी चांदनी व सोनिया को ठाकुरगंज से, पूरब खेड़ा से माया व अरुण तथा कमलेश को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।छापे मारी टीम में निरीक्षक हाकिम सिंह यादव उप निरीक्षक पुष्कर वर्मा व कांस्टेबल हरसेन्द्र बहादुर प्रभाकर व पूजा सिंह नीलांक्षी सामिल रही। कोतवाल ने यह भी बताया कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता