मामूली कहासुनी पर चार लोगों ने जनसेवा केंद्र पर काम करने वाले व्यक्ति को किया अधमरा

जनसेवा केंद्र पर हंगामा कर सिर पर ईंट से किया प्रहार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर नेवादा का मामला

                  हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक गांव में मामूली कहासुनी पर चार लोगों ने जनसेवा केंद्र पर काम करने वाले व्यक्ति के सिर पर ईंट से प्रहार किया जिसमें वह घायल हो गया मामले में संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
                 जानकारी के मुताबिक गांव नेक पुर नेवादा में जनसेवा केंद्र पर मारपीट हुई । इस क्रम में संचालक लालसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की रात आठ बजे के आसपास गांव के नीलेश , सुशील , अनिल , राम खेलावन उनके जनसेवा केंद्र पर पहुंचे और किसी कार्य को लेकर गाली गलौज करने लगे तथा केंद्र पर काम कर रहे उनके परिजन राय सिंह पर ईंट से हमला बोल दिया जिससे चोट आने पर पुलिस ने मारपीट व पथराव करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है ।