हरदोई- युवाओं पर सेल्फी का भूत किस कदर हावी है कि उन्हें अपनी जान तक की परवाह नहीं है। इसका उदाहरण यह है कि यह स्टंटबाज युवा बन्द रेलवे फाटक की रेलवे लाइन के बीच बैठकर तब सेल्फी लेते है जब सामने से ट्रेन आती दिखती है।फ़ेसबुक पर फ़ोटो अपलोड करने के चक्कर मे अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे है।
यह तस्वीरें है हरदोई रेलवे स्टेशन के महोलिया फाटक की।और यह तस्वीरें आम है।यह तस्वीरें इसलिए भी आम क्योंकि युवा अपने फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए स्टंटबाजी करके अपनी जान जोखिम में डालकर बन्द फाटक के बावजूद रेलवे गेट के बीच से निकली रेलवे लाइन के बीच मे खड़े होकर तब सेल्फी लेते है जब सामने से ट्रेन आ रही होती है।फेसबुक पर सेल्फी पोस्ट करने के चक्कर में ट्रेन के सामने या चलती ट्रेन में स्टंट करने का शौक बढ़ रहा है।और इनके माँ बाप भी शायद अपने बच्चों की इस हरकत पर ध्यान नही देते है।
हालांकि इस मामले में आरपीएफ के प्रभारी का कहना है कि लगातार चेकिंग की जाती है और अभियान चलाया जाता तो है ऐसे में चलती ट्रेन व रेलवे ट्रैक पर सेल्फी खींचने वालों को पकड़ जुर्माना या जेल भेजने की कार्रवाई करेंगे।आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक ऐसे लोगों पर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्टेशन परिसर व ट्रेन में आम पब्लिक के लिए वर्जित कोई कार्य करने पर कार्रवाई होती है। आरोपी पैसेंजर्स को जुर्माना या फिर जेल की सजा दी जाती है।