रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामरूप को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवा निवृत्त किया गया ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ल ने रामरूप की सेवा, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की प्रशंसा की और धार्मिक पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया।
इस मौके पर लिपिक राकेश कुमार दीक्षित, कमलांशु अमरीश, श्याम जी, सुधेश दीक्षित रामप्रकाश रस्तोगी, गौरव, अमित संजय मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।