अंकित सक्सेना बदायूँ-
बदायूं में कछला घाट पर अतुल कुमार श्रीवास्तव पेशकार जिलाधिकारी बदायूँ के सौजन्य से कछला गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया । महाआरती के बाद वहाँ पर भंडारे का आयोजन किया गया ।

आरती केे समय एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह तथा एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा के साथ ही स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही । आरती कार्यक्रम के सम्पन्न होने के पश्चात भोज का आयोजन कियागया । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कछला गंगा घाट पर कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक आहूत की गयी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतुल कुमार श्रीवास्तव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । महाआरती के अध्यात्मिक अवसर पर अतुल कुमार श्रीवास्तव का परिवार भी मौजूद रहा । श्री श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि वह आगे भी ऐसे धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे । इस आरती में कलेक्ट्रेट का पूरा कर्मचारी परिवार मौजूद रहा ।