बदायूँ:- कल शाम बदायूं सांसद डॉ.संघमित्रा मौर्य ने कछला गंगा घाट पर माँ गंगा आरती और भंडारे का आयोजन किया।लॉकडाउन के बाद ये पहला अवसर था,जब गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। गंगा आरती के लिए घाट को लाइटों से सजाया गया और आकर्षक आतिशबाजी की गई! आरती में पहुँचे श्रद्धालुओं ने इसका भरपूर आनंद लिया।घाट के किनारे रंगोली सजाई गयी और करीब 11 हजार दीप जलाए गए।आरती के दौरान बिल्कुल दीवाली जैसा माहौल तैयार किया गया।आरती के बाद करीब हजारों श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
गंगा आरती में जिले के तमाम जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, बिल्सी विधायक आर के शर्मा, दातागंज विधायक राजीव सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला अध्यक्ष अशोक भारती, बदायूं सांसद प्रतिनिधि तीर्थेद्र सिंह पटेल, बिसौली प्रतिनिधि सनवीर पाल, बिल्सी प्रतिनिधि शिशुपाल शाक्य,सहसवान प्रतिनिधि पुरुषोत्तम टाटा, बदायूं नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी, दातागंज नगर पालिका चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य, अशोक मौर्य, उमेश राठौर, धीरज सक्सेना, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, सचिन मौर्य, निष्कर्ष प्रताप सिंह, शेखर सक्सेना, नीरज तिवारी, उज्जवल रस्तोगी, निशांत सक्सेना, आशीष शाक्य, तेज़पाल यादव,रजत शर्मा, लखन पंडित, नेत्रपाल, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सी0डी0ओ0 निशा आनंद आदि लोग मौजूद रहे!