शौच जा रही बालिका कुएं में गिरी

कौशाम्बी:- चरवा थाना क्षेत्र के सुधावर पहाड़ पुर गांव में एक बालिका अपनी माँ के साथ 23/06/2020 मंगलवार की सुबह शौच करने खेतो की ओर जा रही थी। तभी गांव के बाहर बने एक सूखे कुए में उसका पैर फिसल जाने से बालिका कुएं में गई । जिससे उसे चोट लग गयी है । कुएँ में बालिका गिर गई तो माँ ने शोरगुल मचाया । गांव के काफी लोग भी जुट गये और चरवा पुलिस को भी सूचना दी गई । पुलिस को सूचना मिलते ही SI मुनेश कुमार गौतम ने ग्रामीणों के मदद से बालिका को किसी तरह से कुएँ से बाहर निकलवाया ।

बालिका को मामूली चोट आई है । कुएं में गिरी बालिका को सुरक्षित देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल छाया रहा ।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट