नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ कम्युनिस्ट पाटी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि भारत-नेपाल संबंधों को और आगे बढा़ने की बहुत संभावनाएं हैं। आज ललितपुर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल यात्रा-भविष्य की संभावनाएं संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि श्री मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण रही जिसमें दोनों देशों में बकाया मुद्दों का समाधान करने में गहरी इच्छा व्यक्त की।
नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत-नेपाल संबंध सबका साथ-सबका विकास और समृद्ध नेपाल खुशी नेपाली को दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए कैसे पूरक बनाया जा सकता है, इस पर निर्भर करेगा।