पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया है कि 2008 के मुम्बई आतंकी हमलों में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी शामिल थे। इन हमलों में 160 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान के अखबार डॉन के साथ भेंट में नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के गैर-सरकारी तत्वों के सीमा पार भेजकर मुम्बई में लोगों की हत्या करने की अपने देश की नीति पर सवाल उठाया। शरीफ का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाकिस्तान, भारत के इस आरोप का लगातार खंडन करता रहा है कि मुम्बई हमले पाकिस्तान प्रायोजित थे। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है।
Related Articles
कांग्रेस का हाथ स्मैक के साथ
May 9, 2018
0
जिले में बुखार से 24 घंटे में फिर चार ने तोड़ा दम, दस नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती
September 19, 2018
0
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट
August 27, 2018
0