अजुहा स्थित भैरो बाबा मंदिर में डिप्टी सीएम की दीर्घायु के लिये हवन-पूजन

कौशाम्बी : नगर पंचायत अजुहा स्थित भैरो बाबा मंदिर में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शुभचिन्तकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर कोविड-19 संक्रमण से मुक्ति, स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये कामना किया है। डिप्टी सीएम दो अक्टूबर को कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे। जिसकी खबर जब कार्यकर्ताओं व शुभचिन्तकों को हुई तो उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिये हवन पूजन किया है। शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल प्रसाद मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शीघ्र स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना हेतु हवन किया गया व ईश्वर से प्रार्थना की गई कि हमारे नेता व अभिभावक शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियां सम्भालते हुए हम सब को अपना मार्ग दर्शन प्रदान करते रहें।

मंगल प्रसाद मौर्य ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से पूरा देश पीड़ित होने व लॉकडाउन की अवधि में उन्होंने जिस प्रकार लोगो को स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए लाइव व फोन के माध्यम से सचेत करते रहे हैं। बहुत ही सराहनीय कार्य था। उपमुख्यमंत्री जी सदैव कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समय समय पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए मार्गदर्शन करते रहते हैं। मैं उनके भैरो बाबा बाबा मंदिर में मत्था टेक कर दीर्घायु की कामना करता हूँ।

हवन पूजन के दौरान भाजपा नेता हीरा लाल मौर्य, विजय कुमार , मनोनीत सभासद सौरभ केसरवानी, संतोष जोशी,एस पी मौर्य, गोपी लाल मौर्य, सुभाष कुमार मौर्य, राकेश सरोज तथा सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।