सतना के कवि राजेश तिवारी; यदुनंदन वाजपेयी स्मृति सम्मान से जबलपुर मे होंगे सम्मानित

 सतना (मप्र):-मध्य प्रदेश सतना जिले के ग्राम लखहा (अमरपाटन) निवासी कवि श्री राजेश कुमार तिवारी "रामू काका" शुक्रवार दिनांक 13/11/ 2022 को "स्वर्गीय श्री यदुनंदन वाजपेई स्मृति सम्मान" से सम्मानित होंगे।

 कादंबरी साहित्यिक संस्थान जबलपुर द्वारा वर्ष 2022 में दिए जाने वाले कादंबरी सम्मानों की घोषणा की गई, जिसमें संस्थान ने देश विदेश के सभी साहित्यकारों द्वारा लिखित पुस्तकों की समीक्षा किया और रामू काका की छ्ंद गीत संग्रह "जय जवान- जय किसान" को वर्ष 2022 का यह सम्मान देने की घोषणा की। 1100/ रु0 की सम्मान राशि के साथ प्रमाण पत्र  शहीद स्मारक सभागार जबलपुर मध्यप्रदेश में सायं 4:00 बजे से दिया जाएगा।

  वर्तमान में राजेश तिवारी "जन सहयोग संगठन" के अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सेना में धर्मगुरु के पद पर तैनात हैं। ये देश सेवा के साथ-साथ साहित्य सेवा में भी अपना बहुमूल्य समय दे रहे हैं। कई प्रतिष्ठित मंचों से वरिष्ठ रचनाकार, वरिष्ठ समीक्षक, वरिष्ठ संपादक का सम्मान प्राप्त कर चुके राजेश जी इसका पूरा पूरा श्रेय अपनी मां श्रीमती रेणुका तिवारी एवं पिता श्री सनत कुमार तिवारी जी को देते हैं। साथी रचनाकार आदरणीय राजेश शर्मा पुरोहित जी, डॉक्टर श्रीनिवास शुक्ल जी,श्री रामजस त्रिपाठी जी, सीधी से वरिष्ठ रचनाकारा आदरणीया अरुणिमा पाठक जी तथा समस्त लखहा वासी इनको इस कार्य के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहते हैं।