तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाभी-देवर को पीछे से मारी टक्कर, भाभी की दर्दनाक मौत

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा अम्बर ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजुहा से दवा कराकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार भाभी देवर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक के चक्कर में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर मारकर महिला को बेरहमी से रौंदते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देवर निर्माणाधीन कच्ची सड़क में नीचे बाईक सहित जा गिरा। देवर हल्की चोट लगने से बाल बाल बच गया।

आपको बताते चलें कि शोभा देवी (22 वर्ष) का पति संजय पाल निवासी लोहंदा पांच दिन पहले परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हैदराबाद शहर किसी फैक्ट्री में काम करने चला गया था। आज सुबह शुक्रवार को शोभा देवी अपने देवर लवलेश पाल के साथ बाइक में सवार होकर अजुहा दवा करवाने के लिए आई थी। दवा कराकर वापस घर लौट रहे भाभी देवर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आज शुक्रवार दोपहर लगभग 11: 30 बजे अम्बर ढाबा के सामने बाइक में टक्कर मारकर महिला को रौंदते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल देवर लवलेश पाल ने भाभी की मौत की खबर अपने परिजनों को दिया। घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन दुधमुंही बच्ची सृष्टि पाल डेढ़ वर्ष को साथ लेकर मृतक शोभा देवी (बच्ची की मां) के पास पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट