भारतीय ऐप से हिन्दी का जयघोष

दिल्ली:-साहित्य संगम संस्थान लगातार अध्यक्ष आदरणीय राजवीर जी के नेतृत्व में तकनीक क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। हिंदी साहित्यकारों की जिज्ञासा ,उनकी सृजनात्मक क्षमता अब तकनीकी की सभी संभावनाओं पर खरी उतर रही है।
कुटुंब ऐप एक भारतीय ऐप है। मां हिन्दी के सम्मान में, राष्ट्रवाद का प्रबल समर्थक, प्रत्येक साहित्यकार को होना ही चाहिए।
इसी ध्येय को उद्देश्य बना साहित्य संगम संस्थान निरन्तर भारतीय ऐप पर कार्य कर रहा है।इसी क्रम में कुटुंब ऐप से देशभर के 300 से अधिक साहित्यकार इस ऐप से जुड़ चुके हैं। यह क्रम अभी हजारों तक जाएगा। आगामी मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर संस्थान एक राष्ट्रीय स्तर पर आभासी (ऑनलाइन) काव्य सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है जिसमें संस्थान के अनेक साहित्यकार उपस्थिति होकर जय जय हिन्दी का उदघोष करेंगें और अपनी सृजनात्मक क्षमता के अनेक रंग बिखेरेंगे।

कार्यक्रम प्रभारी हैं लखनऊ की प्रसिद्धिप्राप्त कवयित्री डॉ वन्दना श्रीवास्तव जी। कार्यक्रम अध्यक्ष आ0 अनुज कुमार सिंह चौहान अनुज प्राचार्य देवदृष्टि महाविद्यालय अलीगढ़, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि व शायर मो0 अली मेंहदी बेताब जी व विशिष्ट अतिथि हैदराबाद के सुप्रसिद्ध व्यवसायी व कवि आ0 ओम प्रकाश पवार जी होंगे।