आज दिनांक 28 मई 2018 सोमवार को अमर क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हरदोई जनपद के मल्लावां में जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष भाई आदित्य पटेल जी द्वारा हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शुक्ला “उज्ज्वल भैया” ने कहा कि आज हिन्दू समाज को जागरूक करने की जरूरत है, उनको एकत्रित करने की जरूरत है । आज कुछ पार्टियां राजनैतिक लाभ लेने के लिए हिन्दुओं को भड़काकर उनका वोट हासिल करने में लगी हैं । हिन्दुओं को जाति और सम्प्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है, लेकिन हिन्दू समाज के हितों की रक्षा के लिए, उनकी भलाई के लिए कोई राजनेता या कोई भी पार्टी आगे आना नहीं चाहती ।
उन्होंने कहा कि यह हमारी आपसी नासमझी का परिणाम है कि आज आठ राज्यों में हिन्दू समाज अल्पसंख्यक हो गया है, यह हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि ऐसी परिस्थिति पैदा हो गई हिन्दू अपने ही देश में अनाथ होता जा रहा है । हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए हम सबको जागृत होने के साथ अपने भाइयों को जगाने की जरूरत है, आज सावरकर जी की जयंती पर हम उनके स्वप्न को पूरा करने का संकल्प लें ।हम संकल्प लें कि जो सपना वीर सावरकर ने देखा था उसे हम सभी को पूरा करना है हमें हिन्दू राष्ट्र भारत की कल्पना को सच करके दिखाना है । हमें गौहत्या मुक्त भारत की स्थापना का संकल्प पूरा करके दिखाना है और यह कार्य अकेले संभव नहीं इसके लिए हम सबको एकजुट होकर संगठन के रूप में कार्य करना है । लोगों को क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा से जोड़ते हुए वैदिक सभ्यता और हिन्दू संस्कृति का पूरे मनोयोग से प्रचार प्रसार करना है ।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव व्योमेश बाजपेयी ने उपस्थित पदाधिकारियों से ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही, उन्होंने कहा कि हमें अपनी विचारधारा को प्रसारित करने के लोगों के बीच जाना होगा उनसे अपनी बात कहनी होगी । संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत किये बगैर हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं । जिला महामंत्री योगेश विक्रम सिंह ने भी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।उन्होंने सभी से संगठन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को आम जनता के बीच पहुंचायें । हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन का कार्य करे, जो कार्य संगठन ने हमको सौंपा है उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है ।
हरदोई नगर अध्यक्ष दीपक सिंह गौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से सामाजिक/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए वह समाज में जातिवाद सम्प्रदायवाद के खिलाफ लोगों को जागरुक करें और हिन्दुत्व को मजबूत करने का कार्य करें ।
क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने कहा पिछले समय की तुलना में वर्तमान में समय बदला है । हिन्दू युवा लगातार जागरुक बनता जा रहा है वह परिवर्तन चाहता है । हिन्दू समाज ने पिछले कुछ वर्षों में एकजुटता का साहसिक परिचय दिया है । यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है । हम इतिहास बदलने के लिए तैयार हैं । बस अभी हमें कुछ और मजबूत और शक्तिशाली होने की जरूरत है । अब वह दिन दूर नहीं जब हम मुगलों द्वारा हिन्दू समाज के स्वाभिमान पर लगाये गये कलंक को मिटा कर एक गौरवशाली हिन्दू इतिहास की रचना करेंगे ।
मल्लावां के नगर अध्यक्ष भाई उज्ज्वल गुप्ता ने कहा क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र व गौहत्या मुक्त बनाना है । इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और लगन से कार्य करने की आवश्यकता है । उज्ज्वल भैया का उद्देश्य पूरे विश्व में भगवा झण्डे को स्थापित कर हिन्दू संस्कृति का प्रसार करना है जिसको हम सभी भाइयों को मिलकर पूरा करना है । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पटेल ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और मेहनत लगन के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि हम पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें ताकि जल्द से जल्द हम हिन्दू राष्ट्र भारत के सपने को पूरा कर सकें । प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले की अधूरी पड़ी सभी ब्लाक कमेटियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये ।
इससे पहले मल्लावां के पदाधिकारियों की तरफ से सभी आगंतुकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया । कार्यक्रम में बांगरमऊ ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी कुमार, कछौना ब्लाक अध्यक्ष, अहिरोरी ब्लाक अध्यक्ष, लखनऊ महानगर संगठन प्रभारी ऋषभ शुक्ला, राजाजीपुरम लखनऊ संगठन प्रभारी प्रशांत पटेल, बेंहदर ब्लाक उपाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, मोहित सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । आयोजन मल्लावां के प्रेम गेस्ट हाउस में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म रक्षा मिशन के प्रदेश संयोजक आचार्य वेद प्रकाश ने की ।कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव व्योमेश बाजपेयी जी ने किया ।