सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना में सुपोषण स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

कछौना(हरदोई): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के साथ ही पूरे जनपद में सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज के 386 मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य व इलाज के लिए जागरुक किया गया। वहीं बेहंदर की ग्रामसभा बेहसार के स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर भी एएनएम, आँगनबाड़ी व आशा बहनों ने मिलकर सुपोषण स्वास्थ्य कैैम्प का आयोजन किया ।

कछौना में डॉक्टर मुकेश गुप्ता ने मरीजों को बेहतर तरीके से बीमारियों के बचाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हमेशा स्वच्छ जल का प्रयोग करना चाहिए । ए०डी०ओ० पंचायत महेन्द्र कुमार तिवारी ने खुले में शौच न जाने के लिए जागरुक किया। इससे होने वाली हानियों के बारे में बताया। जिससे बीमारी से बचाव होने पर जीवन स्तर में सुधार होगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय बहादुर तिवारी ने बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। आम जनमानस से नौनिहाल बच्चों को ज्यादा से ज्यादा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाने की अपील की। जिससे नौनिहालोों का स्वास्थ्य बेहतर हो और उनको कुपोषण से बचाया जा सके।

नौनिहाल आने वाले समय का बेहतर भविष्य होते हैं। अच्छी देखभाल व रख-रखाव व शिक्षा से बेहतर नागरिक बन सके। इन कार्यक्रमों से एक मंच पर आमजन को कई विभागों के समन्वय से बेहतर जानकारी व लाभ मिलता है। इस मेले का दूरदराज के ग्रामीण आंचल के पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद साहनी, डॉ० मुकेश गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ए०डी०ओ० पंचायत महेन्द्र कुमार तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा बहू आदि मौजूद थे।


रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता