रामू बाजपेयी-
लखमापुर (हरदोई)- हरदोई जिले के ग्राम लखमापुर में प्राचीन मंदिर पर विशाल शतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कियाा जा रहा है । कलश यात्रा बड़़ी धूम-धाम से 5 जून को निकाली गई।
आपको बताते चलें कि लखमापुर गांव में प्रत्येक वर्ष शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में 5 जून से इस महायज्ञ का भी शुभारंभ हो गया। कार्यक्रमों में श्रीमद्भागवत कथा के अतिरिक्त श्री कृष्ण रासलीला का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का उद्दघाटन गुरुवार को हुआ जिमसें मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह व पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेयी मौजूद रहे। मुख्यअतिथियों ने फीता काटकर व पूजन आदि करके कार्यक्रम की शुरुआत करवाई। यज्ञ की पूर्णाहुति 13 जून को होगी उसके उपरांत 14 जून को एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।