सिराथू, कौशांबी। नगर पंचायत सराय अकिल कस्बे में फूड इंस्पेक्टर की कार्रवाई के बावजूद कस्बे दुकानदार बेखौफ रंगीन कचरी व रंगीन पापड तथा मिलावटी बेसन, सरसो का तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ का विक्रय कर रहे हैं। बताया जाता है कि कस्बा के फकीराबाद मुहल्ले मे शिवलाल की दुकान पर विगत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डे के नेतृत्व मे शैफाली रस्तोगी व पुलिस बल ने छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान रंगीन पापड, कचरी, घी एवं मैदा के सैंपल लिए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कठोर कार्यवाही के बावजूद बेखौफ दुकानदार रंगीन चिप्स पापड़ व नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री ग्राहकों को कर रहे हैं। जिससे भयंकर बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।