हरदोई- शाहाबाद नवीन गल्ला मंडी के पास पास स्थित सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक उपेंद्र राणा की मनमानी की वजह से उपभोक्ताओं को खून के आंसू रोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बैंक के खातेदारों को भुगतान के लिए एक एक महीना चक्कर लगवाने के बाद भुगतान नहीं किया जा रहा है।और मैनेजर साहब चारपाई पर आराम से खर्राटे भर रहे होते हैं।
बैंक के सामने एकत्रित भीड़ एक दिन की नही बल्कि करीब एक महीने से इसी तरह देखी जा रही है।ग्रामीणों की शिकायत है कि शाखा प्रबंधक समस्त स्टाफ के साथ अंदर से दरवाजे बंद कर लेते है और उपभोक्ता भुगतान की आस में बाहर बैठा रहता है।बैक के बंदी का समय होते ही शाखा प्रबंधक मैं स्टाफ के साथ बाहर निकल जाते हैं और यह कहते हैं कि कल तुम्हारा भुगतान होगा।
दूर दराज से बैंक में पैसे लेने आये उपभोक्ताओं ने बताया कि पैसे का भुगतान ना होने की वजह से उन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही बैंक के अंदर शाखा प्रबंधक चारपाई पर आराम फरमा रहे थे इस बारे में जब शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने किसी भी बात का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा वहीं उपभोक्ताओं में इसको लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।