पत्नी वियोग में पति ने लगाई फांसी

                       हरियांवा थाना क्षेत्र के गदाईपुर में 5 दिन पहले लगी आग से झुलसी महिला की इलाज को लखनऊ ले जाते समय मौत हो जाने के बाद पत्नी वियोग में महिला के पति अरविन्द ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

बतादें की हरियांवा थाना क्षेत्र के गदाई पुर गांव का है।यहां के निवासी अरविन्द की पत्नी पानस्वरी निवासी तिरहौला थाना लालहाती जनपद वीरभूमि पूर्वी बंगाल करीब पांच दिन पहले आग से झुलस गई थी जिसकी इलाज के लिए लखनऊ को ले जाते समय मौत हो गयी थी।परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव जलाना चाहते थे लेकिन गांव के किसी व्यक्ति से पुलिस को सूचना मिल गयी तो पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।महिला का विवाह डेढ़ वर्ष अरविंद उर्फ नन्हके के साथ हुआ था और उसके एक छह माह की पुत्री है।इसी गांव में महिला के बहनोई सुरेश रहते है।सुरेश के मुताबिक अरविंद अब अपने बड़े भाई की साली के साथ शादी करना चाहता था इसीलिए उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर जला दिया।जानकारी पाकर सीओ हरियांवा ममता कुरील भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।महिला की माँ थामोरानी ने पति अरविंद समेत प्रकाश रामचंद्र राकेश व जगपाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।जिसको लेकर भी चर्चाएं है कि कहीं उसने झूठी रिपोर्ट लिखाये जाने के चलते यह कदम तो नही उठा लिया।