अवैध शस्त्र फैक्ट्री का ख़ुलासा, एक आरोपित गिरिफ़्तार

कछौना (हरदोई) : पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर वर्तमान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी बघौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हंसमती कोतवाली कछौना मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके एक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व दूसरा फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध देशी शास्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण (फैक्ट्री) बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली कछौना की प्रभारी निरीक्षक हंसमती अपनी टीम के साथ ग्राम बहदिन में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से एक अभियुक्त हरिनाम पुत्र जय लाल निवासी ग्राम बहदिन कोतवाली कछौना को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा अभियुक्त जवाहर पुत्र मंगलू निवासी ग्राम सेखवा पुर थाना बेनीगंज भागने में सफल रहा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध शास्त्र एक देशी तमंचा 12 बोर, दो देशी तमंचा 315 बोर, दो देशी अद्धी (तमंचा) 12 बोर, 12 जिंदा कारतूस 12 बोर, 9 जिंदा कारतूस 315 बोर व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों पर धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है। उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हंसमती, उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार पासवान, कांस्टेबल हषेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार आदि गिरफ्तार करने वाली टीम में मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता