आबकारी विभाग ने चलाया छापामार अभियान

बदायूँ : आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिले भर में अभियान चलाया गया जिसमें जिले भर में जगह-जगह छापामारी की गई । आबकारी टीम ने कई जगह लोगों को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा है ।

जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ अभियान चलाया । जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह, वाणी विनायक मिश्रा, रामजीत ,हरिनारायण यादव ने फोर्स के साथ अलग-अलग क्षेत्रों मे छापामारी की । यह अभियान थाना सिविल लाइन, थाना दातागंज, कादरचौक, फैजंगज बेहटा, बिनावर क्षेत्रों में चला है । इस दौरान करीब 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई । वही 400 लीटर लहन नष्ट कराया गया है ।