कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पंचायत अजुहा जी टी रोड स्थित वार्ड नं 4 मस्जिद गली में नगर की सरकारी मवेशी घर के लिए आवंटित भूमि पर अल्पसंखक समुदाय के तथाकथित लोगों ने मस्जिद बनाने की नीयत से बाउंड्रीवाल खड़ी कर दिया है। जिससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
अवैध कब्जे की जानकारी होने पर नगर के भाजपा नेता करन सिंह, अजय पांडेय, विजय कुमार, नामित सभासद सौरभ केसरवानी, चंद्रपाल सिंह, विजय पटेल, ज्ञान शर्मा, संतोष विश्वकर्मा सहित कस्बे के सम्मानित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवियों ने अधिशाषी अधिकारी से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय फोर्स पहुँच ई ओ ने नोटिस तामील कराकर अवैध निर्माण को रुकवाते हुए कहा कि दो दिन में निर्माण को स्वतः हटा लें अन्यथा कब्जा धारकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए
अवैध कब्जे को ढहा दिया जाएगा । साथ ही खर्च की भरपाई कब्जधारकों से की जाएगी।
कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट