हरदोई- रविवार की शाम को गांव के बाहर एक किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। देर शाम को जब पिता घर पहुंचा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
टड़ियावां थाना के दलौली निवासी हरपालपुर गल्ला मंडी में पल्ले दारी का काम करता है। सोमवार की शाम को उसका 15 वर्षीय बेटा अनुराग गांव के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जब वह घर पहुंचा तो उसे आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। दो भाइयों में छोटा था। अनुराग की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।