कमल सन्देश लेकर गांव पहुंचे भाजपाई

                 माधौगंज (हरदोई)- कमल संदेश लेकर गांव पहुँचे भाजपाईयों ने लोंगों से मिलकर सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभों के विषय मे जानकारी की। सम्बंधित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर किए गए विकास कार्यों के आंकड़े देखे।
                  विकास खंड की ग्राम पंचायत शहबदा, जूरा बढ़ैयाखेड़ा में भाजपा के नेता मनोज हिन्दू व अन्य भाजपाईयों ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। कार्यकर्ताओं ने कमल यात्रा संदेश के जरिए लोंगों कि साथ चैपाल लगाकर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय मे जानकारी ली। चौपाल में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण,विद्धुतिकरण, उजव्वला योजना, किसान ऋण माफी, मातृत्व योजना सहित दिए जा रहे सरकारी सहयोग का शतप्रतिशत लाभ प्राप्त करने करने के प्रति ग्रमीणों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने वर्तमान की भाजपा सरकार की नीतियों का वखान किया। इस मौके पर रामनंदिनी वर्मा, डिम्पल वर्मा, जतिन पटेल, विपिन यादव, गंगाराम, दिनेश गुप्ता, रामवती, टिंकू वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।