टड़ियावां- पिहानी रेंज के अंतर्गत कचनारी बाबूपुर व गोपामऊ दौलतपुर जंगलों में इस समय वृक्षों की कटान धड़ल्ले चोरी छिपे एक और प्रदेश सरकार पौधारोपण कार्य के नाम पर हर वर्ष भारी धन व्यय कर रही है वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से वृक्ष कट रहे हैं और सरकारी भूमि पर भी कब्जा होता जा रहा है जबकि वन विभाग इस बात का ध्यान नहीं है।
ज्ञात है की वन ब्लॉक कचनारी बाबूपुर जंगल गोपामऊ दौलतपुर जंगल धीरे धीरे पेड़ तो कट ही रहे हैं और भू माफियाओं ने सरकारी जमीन पर भी अपनी निगाहें शुरू कर दी है यही तीनों जंगलों में कई प्रकार के वृक्ष लगे थे जो कि वृक्षों को चोरी से काटकर के लकड़ी के ठेकों पर ऊंचे दामों पर बेच दिए जाते हैं पिहानी व गोपामऊ मार्ग पर खड़ी शीशम सड़क से लगा कर जंगल तक धीरे धीरे कटती जा रही है लेकिन विभाग के कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं वह अन्य कामों में जुटे रहते हैं अमूल्य वन संपदा को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों वृक्षारोपण कार्यक्रम में करोड़ों रुपए खर्च हुआ लेकिन विभाग की लापरवाही से जंगल में शीशम खैर बबूल के वृक्ष अब तो गायब होते नजर आ रहे हैं कई वर्ष पहले इस जंगल में कोई किसी को देख नहीं पाता था अब जंगल वीरान टिप्पू मे तब्दील होता जा रहा है जब बाबूपुर का चिनाई जंगल का देखा तो सत्यता पूरी सामने आई कुछ लोगों ने जमीन भी कब्जा कर रखी है अगर उच्च अधिकारियों से जांच करा ली जाए तो विभाग की पूरी सत्यता सामने आ जाएगी जब इस संदर्भ में जानकारी प्रभागीय निदेशक राकेश चंद्रा ने बताया जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।