संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की ने नहर में कूद कर दी जान

संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की ने शारदा सहायक खंड 49 नहर में कूद कर जान दे दी। मुसाफिरखाना कोतवाली कस्बे के धरौली रोड काशीराम आवास के पास बनी एक नहर में छात्रा ने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना को देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर ग्रामीणों ने नहर में कूदकर जब तक लड़की को नहर से बाहर निकाला गया तब तक लड़की की मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले कि जांच में जुट गई । सूत्रों के मुताबिक छात्रा मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव की बताई जा रही है ।

अमेठी से ब्यूरो प्रमुख मनोज शुक्ला की रिपोर्ट