सबसे बड़ा धन ,बेटी और वन:-दीपिका जैन

बिल्सी:-जिले में विगत 4 वर्षो से वृक्षारोपण का कार्य करती चली आ रही अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में “जन्मदिन पर पौधारोपण अभियान” के तहत आज शिक्षिका दीपिका जैन ने अपनी बेटी आराध्या जैन के 6वे जन्मदिन के मौके पर 6 वृक्षो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस मौके पर दीपिका जैन ने कहा कि पौधों को लगाने के बाद हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है कि वो उसकी देखभाल नियमित एवं बच्चो के समान करे और उन्हें बड़ा होने तक सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प भी ले ।उन्होंने बताया कि हमारा सबसे बड़ा धन ,बेटी और वन दोनो ही है ।इसलिए आपको ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से बचने के लिए पौधारोपण करना बहुत अनिवार्य हो गया है ,लोग भविष्य की सोचते हुए वीमा कराते है ,पर इसके प्रति लोग जानते हुए भी क्यो अनजान बने हुए है ?आज के समय मे यह बहुत गंभीर समस्या बनी हुई है ,इसके लिए ही उन्होंने जागरुकता अभियान की शुरुआत की है ।
उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है ,की गैर सरकारी पौध शालाओ में पौध बिक्रेताओ द्वारा पौधों की कीमत इस समय बहुत ज्यादा कर दी गई है जिसके कारण सामान्य ब्यक्ति को पौधा ख़रीदना बहुत कठिन है ।इसलिए पौधों को सामान्य दर पर ही बाजारों में बिक्रय कराया जाना अनिवार्य है ।इस मौके पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन, जिलाध्यक्ष मोहित शर्मा ,स्तुति जैन,अनिल जैन ,अभिषेक जैन मौजूद रहे!