गजरौला में हाईवे पर दो बाईक आपस में भिड़ गयी। जिसके बाद दोनो बाइको पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलो को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला कि गजरौला में नेशनल हाईवे किनारे स्थित गांव शाहबाजपुर डोर निवासी राहत अपनी पत्नी ओर बहन को लेकर अमरोहा की ओर जा रहा था। राहत अपनी बाइक लेकर हाइवे किनारे स्थित बुलेट शोरूम के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक के सामने वहान आ गया जिसके बाद उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर गिर गया। जिसमें राहत व उसकी पत्नी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निजी एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया। जहां चिकित्सक अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने राहत की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया है।