हरदोई– बिलग्राम में कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव चक हनुमान निवासी राजेंद्र त्रिपाठी (60) पुत्र चंद्रिका त्रिपाठी अपनी पत्नी मंजू देवी (55) के साथ हरदोई गए थे। जहां से वह वापस घर जा रहे थे। मल्लावां कस्बे के मवेशी अस्पताल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मंजू देवी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजेंद्र त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद सूचना परिवार वालों को दी गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं बताया जाता है कि मृतका के दो बेटियां हैं। एक की शादी हो गई दूसरी अविवाहित है। इस मामले में कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।