जनपद अमेठी :
- रंगो के त्योहार होली में खेली गयी खून की होली।
- रंग लगाने के मामले को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, जिसमे दो लोगों की हुई मौत और तीन हुए गम्भीर घायल।
- मामला अमेठी के ब्लॉक जामो के बाबूपुर गांव का।
- जमकर चले धारदार हथियार, लाठी-डंडे कई लोग को छिटपुट चोट।
- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर सभी को जामो सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।
- इलाज के दौरान दो लोगो की जान चली गई।
- गंभीर रूप से तीन घायलों को लखनऊ ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया है।
- अन्य का इलाज चल रहा है।
- मृतक की पहचान अखण्ड प्रताप सिंह 32, शिवराज पासी 55 के रूप में हुई है।
- पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।
- एसपी और डीएम मौके पर मौजूद है।
- मामले में पुलिस काररवाई कर रही है।