विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के तीसरे दिन चेतनाप्रकाश चितेरी ने किया काव्यपाठ

बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन के तीसरे दिन देश – विदेश के कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया ।

विश्व के इस सबसे बड़े कवि सम्मेलन में देश – विदेश से प्रख्यात कवि लगातार 300 घंटे तक काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) से चेतनाप्रकाश चितेरी, आगरा से प्रतीक शर्मा ,सुखप्रीत सिंह ,राजस्थान से गरिमा राकेश गौतम, बिहार से रजनीश कुमार, सविता राज, दिल्ली से अभिलाष तिवारी , मध्य प्रदेश से नेहा महाजन, देहरादून से विधुत प्रभात चतुर्वेदी, खटीमा से जगदीश पंत , आचार्य संदीप त्यागी आदि कवियों ने उत्कृष्ट काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन के .पी. सिंह विकल और आभार ज्ञापन अभिषेक मिश्रा ने किया।

इस महाकवि सम्मेलन के संयोजक व बुलंदी के संस्थापक विवेक बादल वाजपुरी ने बताया। कि इस संपूर्ण कार्यक्रम को अलग-अलग सेशन में बांँटा गया है जिसमें बुलंदी टीम के सदस्य अपने अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, इस हिंदी कवि सम्मेलन को ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड आदि देशों के स्थानीय चैनलों पर भी प्रसारित किया जा रहा है।