माधौगंज- दो बाइक आपस मे टकरा गईं। दोनों पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मी उन्हें सीएचसी ले गए जहाँ डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सरैया चौराहे से शाहपुर जाने वाली मोड़ पर बाइक पर सवार होकर जा रहे संजय 25 वर्ष निवासी तपनौर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार ज्योति 22 वर्ष पुत्र सन्तोष व श्याम 26 वर्ष पुत्र राम गुलाम भी घायल हो गए। तीनों घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद तीनों को डॉक्टर अरुण कुमार ने जिला अस्पताल भेज दिया ।