दिसंबर 2017 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति तीन महीने के सबसे निचले स्तर 3.58 प्रतिशत पर रही

दिसंबर 2017 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति तीन महीने के सबसे निचले स्तर 3.58 प्रतिशत पर आ गयी । यह कमी ईंधन के दाम बढने के बावजूद खाद्य पदार्थों के मूल्यों में गिरावट के चलते दर्ज की गयी । थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति नवंबर 2017 में 3.93 प्रतिशत थी । सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में खाद्य पदार्थों की मुद्रा स्फीति घटकर 4.72 प्रतिशत हो गयी । जबकि नवंबर में यह 6.06 प्रतिशत थी ।