उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेल अधिकारियों से तालमेल बनाएं और कार्य किये जाने हेतु प्राथमिकता से प्रस्ताव बनाये, जहां कहीं दिक्कत आ रही है वहां रेल मंत्रालय के साथ बैठक कर यथाशीघ्र निस्तारित करें। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि 8498 किलोमीटर लंबाई के 103 मार्ग राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने के लिए प्रस्तावित किए गए थे इनमें से 52 मार्गों को सैद्धान्तिक रूप से राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने पर सहमति बन गई है । जिसमें से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रथम चरण में 25 नए राष्ट्रीय मार्ग जिनकी लंबाई 2493 किलोमीटर है को घोषित करने हेतु चिन्हित कर लिया गया है ।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल विभागीय समस्याओं की बिन्दुवार समीक्षा की । उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें । श्री मौर्य ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के कड़े निर्देश भी दिए । साथ ही यह भी कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग सदाकान्त, विशेष सचिव लोक निर्माण राज शेखर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे ।