सावधान ! सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट

Corruption Feature IV24

कछौना (हरदोई) : रुपए के लालच में लोग खाद्य पदार्थों में मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ मिलावट खोर जमकर कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सरसों, सूर्यमुखी, सोयाबीन जैसे महंगे खाद्य तेलों में सस्ते पाम ऑयल मिलावट करके तैयार करते हैं। खाद्य तेलों की जमकर खपत होती है। कई फर्जी बर्डीड मानकों को ताक पर रखकर बाजार में बिक्री हो रही हैं। तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से खाद्य स्वास्थ्य के लिए घातक हो जाते हैं। जबकि इस पर रोक लगी है। जब कोई जागरूक नागरिक मिलावटखोरों की शिकायत करता है, तब जिम्मेदार सुविधा शुल्क लेकर छोड़ देते हैं। जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं।

कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिक रहा है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया इनकी गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। जल्द टीम गठित कर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह मिलावटी तेल से बच्चों, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर ज्यादा प्रतिकूल असर डालता है। जिससे अनजाने में गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता