राजस्वकर्मी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खेतों की पैमाइश कर मार्ग की पटरी का निर्माणकार्य शुरू

कछौना, हरदोई। विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा बर्राघूमन में कटका तिराहे से कटका गांव तक डामरीकरण मार्ग गयी है। जिसकी दूरी लगभग 550 मीटर हैं। इस मार्ग के दोनों किनारे पटरी न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा होती थी। वहीं मार्ग के दोनों किनारे किसानों द्वारा वेरीकेटिंग कर कटीले तार लगा रखे हैं। जिससे किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश से दोनों तरफ मार्ग की पटरी निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से मनरेगा के तहत पटरी निर्माण हेतु स्वीकृत हो गई। जिसके बाद वहां के कुछ दबंग किसानों द्वारा पटरी निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे थे। वहां पर अपने खेत का मालिकाना हक बता रहे थे। जिसको लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से निर्माण कार्य कराने की मांग की। जिसपर रविवार की सुबह राजस्व कर्मी सचिन गुप्ता व चौकी इंचार्ज मार्कण्डेय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मौके पर खेतों की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जनहित में मार्ग की पटरी निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। राजस्व कर्मी लेखपाल व पुलिस प्रशासन की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता