अपहृत लड़कियों के मामले में एसपी सख्त, लड़कियों की बरामदगी को लेकर दिए सख्त निर्देश

           हरदोई- पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने रविवार को ऑपरेशन मिलाप के तहत सभी थाना क्षेत्रों से लापता लड़कियों के मामले की विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारियों और वादी मुकदमों  के साथ बैठक ली। उन्होंने इस दौरान अपह्त लड़कियों के मामले में हुई कार्रवाई के संबंध में जिम्मेदारों से पूछताछ की। इनकी बरामदगी के लिए संबंधित की कार्ययोजना भी जानी। विवेचकों से भी उन्होंने जानकारी हासिल की।  

        एसपी ने बैठक में पहुंचे पीड़ित परिवारों से बात करने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों से भी सीधे बात कराई। उन्होंने विवेचकों से भी यह पूछा कि वह इन मामलों में क्या कर रहे हैं और विवेचना किस स्तर तक पहुंची। थाना प्रभारियों ने उन्हें अपने थाने से अपह्त लड़कियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली।एसपी ने इन विवेचकों से इनकी बरामदगी के लिए विधिवत रूप से समय सीमा तय करने के निर्देश दिए।