हरदोई- अहिरोरी ब्लॉक के बसेन प्रधान ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी आयुक्त को शिकायती पत्र देकर गांव मे बिक रही अवैध कच्ची शराब बंद कराने को लेकर मुहिम छेड़ दी है।
ग्राम प्रधान प्रेमकुमारी के मुताविक ग्राम सभा मे अवैध कच्ची शराब से छोटे छोटे बच्चे व युवा बर्बाद हो रहे हैं।जिससे गांव मे शाम ढलते ही गांव की गलियों से निकलना मुश्किल हो रही है बिना डिग्री की बिक रही कच्ची शराब से किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।शिकायती पत्र के मुताविक गांव के जगपाल सियाराम आदि लोग कच्ची शराब का कुटीर उद्योग खोले हुए हैं।इस पूरे मामले पर सीओ हरियावां ने बेनीगंज कोतवाल को जांच कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।