कछौना (हरदोई): शताब्दी सामुदायिक पुस्तकालय व वाचनालय का उदघाटन नगर में स्थित जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. संदीप पाण्डेय द्वारा 2 अक्टूबर को समय सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। यह नगर समेत क्षेत्र के लोगों के लिए एक सौगात है, जहां पर आमजनमानस पुस्तकों द्वारा ज्ञानार्जन कर लाभ उठा सकते हैं। इसका संचालन समुदाय द्वारा किया जाएगा।
सभी की भागीदारी से कस्बे में एक नई शुरुआत हो रही है जिसका लाभ नागरिकों के अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मिलेगा। इसमें विकास खंड कछौना के तेजतर्रार व ईमानदार, कर्मठ खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस का विशेष योगदान रहा है।