कौशांबी। उदय श्याम इंटर कॉलेज सिराथू मे सड़क सुरक्षा पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन के छात्र छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग व रंगोली मे पहला स्थान, स्लोगन में दूसरा व क्विज मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राम किरण त्रिपाठी ने बताया कि विभाग द्वारा प्रथम स्थान को 3000 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये व तृतीय को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। विद्यालय परिवार ने अपने होनहार छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाइयां दी हैं।